Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल• पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर• Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट• Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Advertisement

कुशीनगर: युवाओं की टीम ने रात के अंधेरे में ठण्ड से ठिठुरे लोगो में वितरण किया कम्बल

न्यूज अड्डा डेस्क
Jan 6, 2023, 3:43 PM IST • 431 Views
  • युवाओं की टीम ने हर बर्ष जाड़े में करती है यह अनोखा कार्य

कसया/कुशीनगर । गरीब और लाचार लोगों की सेवा से बढ़कर कोई न धर्म है न कोई सेवा इस कड़ाके की ठंड में लोगों का हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में सबसे अधिक मजदूर वर्ग के लोगों को रहा है उनके मदत के लिए क्षेत्र के कुछ युवाओं ने गुरुवार की रात में ठीठुर मार कर सो रहे उन गरीब लोगों के मसीहा बन सामने आ कर लोगों को कम्बल और उनी कपड़ा दिया है जिससे उन लोगों को कुछ राहत मिल सके

बता दें कि कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली राजा,पतया,गोबरही, चिरगोडा धूसी,डुमरी,चुरामनछपरा, गंगाछपरा,खड्डा,जाखनी,बकनहा, मदरहा,नकहनी,भैसही आदि गांवों में जाकर इन युवाओं द्वारा इस कड़ाके की ठंड से ठिठुरते हुए सो रहे को कम्बल और उनी कपड़ा दिया गयाl युवकों की टीम के सदस्य बलिराम राव,जहांगीर खान,सत्यप्रकाश राव ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि इस कड़ाके की ठडक से परेशान व लाचार लोगों को चिन्हित कर उनको गर्म कपड़े और कम्बल मुहैया कराएं जिससे उनको ठंडक से निजात मिल सके इस कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक मजदूर वर्ग के लोग प्रभावित है जिनके पास ठंड से बचने का कोई संसाधन नहीं है उनके लिए जो भी सहयोग किया जाय उनके लिए कम ही है l टीम के सदस्यों ने बताया कि हमारी टीम दिन क्षेत्र के गांव में पता करा लेती हैं कि किस परिवार में लोगों को इस कड़ाके की ठंड में संसाधन नहीं होने से प्रभावित है उनको चिन्हित कर लिया जाता है और रात में टीम के सदस्यों द्वारा कम्बल और उनी स्वेटर उन परिवारों को दिया जाता है जिससे इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में कुछ राहत मिल सके यह कार्य इन युवाओं द्वारा हर वर्ष जाड़े में किया जाता हैl टीम के सदस्यों ने बताया कि जबतक हाड़ कंपा देने वाली सर्दी रहेगा तब तक इस तरह के परिवार को चिन्हित कर उनको गर्म कपड़े और कम्बल मुहैया कराया जाएगाl

Advertisement

इस दौरान शमसाद खान,मोहसिन खान,चन्दु गोंड,प्रशान्त किशोर यादव,पंकज कुमार राव,मनोज कुमार,राहुल सिंह आदि मौजूद रहेl

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi