हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत सेमरी परसौनी गांव में ग्रमीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करने के लिये शनिवार को समुदाय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंर्तगत पूरे जनपद में टीबी रोगियों की जाँच व उपचार की व्यवस्था निःशुल्क सभी सरकारी अस्पतालो में चल रही जिससे काफी मरीज लाभान्वित हो रहे है।श्री मिश्र ने कहा कि इस बीमारी से डरने की जरूरत नही बल्कि हमे सजग रहने की जरूरत है। हम सभी का यह दायित्व है कि जो भी व्यक्ति के अंदर टीबी के लक्षण दिखे उसे तत्काल जांच व उपचार हेतु भेजे। जनजागरूकता से ही हम टीबी के खिलाफ जंग को आसानी से जीत सकते जिससे प्रधानमंत्री के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार कर सकते है।
बैठक को सम्बोधित करते हुये एलटी राजकुमार चौधरी ने कहा कि जिस व्यक्ति को दो सप्ताह की खांसी,बलगम का आना, शाम को बुखार होना,भूख न लगना आदि लक्षण दिखे उसे बिना देर किये जाँच हेतु सरकारी अस्पताल पर भेजे। जिससे समय पर जाँच व उपचार किया जा सके ताकि वह दूसरों में न फैला सके। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों से भेदभाव न रखे उन्हें भावनात्मक लगाव भी दे। बैठक में बोलते हुये सीएचओ नेहा गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में फ्री जांच व उपचार के साथ-साथ सरकार द्वारा प्रतिमाह पांच सौ रुपये चिन्हित टीबी रोगियों को न्यूट्रिशियन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। जिससे मरीज दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार लें सके।
इस दौरान एएनएम शाहजहां खातून,आशा रीमा चौहान,सुनीता देवी,अशोक,सन्तोष शर्मा,वीरेंद्र गुप्ता,राबड़ी देवी,कालिंदी देवी,गुंजा,रेनु देवी,आरती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…