कुशीनगर। एनएच 28 हाईवे के सटे पकवाइनार में शराब की दुकान पर कल रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । कुशीनगर चौकी प्रभारी को दिए तहरीर में प्रार्थी मनोज कुमार सिंह पुत्र स्व. लल्लन सिंह निवासी महासेन , महुअवा कारखाना जिला कुशीनगर ने बताया की मेरी अंग्रेजी शराब की दुकान पकवाइनार चौराहे पर आवंटित है , प्रतिदिन की भांति कल रात भी तय समय के बाद दुकान का ताला लगाकर सब लोग चले गए । करीब रात 2 बजे के आस पास मेरे दुकान में चोरों द्वारा शटर का ताला काटकर 15 बोतल अंग्रेजी शराब तथा उस दिन का बिक्री का पूरा रुपया चोरी कर ले गए ।
जब इस बाबत एस आई कुशीनगर चौकी मनोज कुमार वर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की दुकान की सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया है, जिसमे तीन लोगो को चोरी करते हुए देखा जा रहा है पर चेहरा पूरा ढका हुआ है । तहरीर मिला है मुकदमा लिख कर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा ।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…