News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: टेकुआटार-रामनगर रोड के निर्माण की जगी उम्मीद; चार वर्ष पूर्व पीएम जेएसवाई ने कराया था रोड का अधूरा निर्माण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2022  |  6:42 PM

768 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: टेकुआटार-रामनगर रोड के निर्माण की जगी उम्मीद; चार वर्ष पूर्व पीएम जेएसवाई ने कराया था रोड का अधूरा निर्माण
  • सभी कागजात व अभिलेख के साथ जिलाधिकारी से मिले जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव
  • साढ़े आठ किमी लम्बी सड़क में परवरपार में है दो सौ मीटर विवादित

कसया/कुशीनगर। हाटा तहसील मुख्यालय को जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क के मध्य में लठीहवा पूल के पास दो सौ मीटर रोड वर्षों से नही बन पाया है।विगत चार वर्ष पूर्व पीएम जेएसवाई के द्वारा रोड का निर्माण कराया गया था लेकिन बीच में विवादित बताकर छोड़ दिया गया जो आज भी गढ्ढे में तब्दील है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

बरसात के दिनों मे सैकड़ों गावँ, मजरों का आवागमन बंद हो जाता है।कसया तहसील क्षेत्र की टेकुआटार-रामनगर मार्ग में वर्षों से विवादित स्पॉट का तय समय मे समाधान कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन देकर रोड निर्माण कराने का मांग किया है।वर्षों से इस रोड के लगभग दो सौ मीटर स्पॉट में बड़े बड़े गढ्ढे बने रहते हैं और बरसात के दिनों में परवरपार,सोहसा,गौसीपट्टी, छेरीहवा, मठिया,छपरा,आदि गांवों में स्कूल बस , सरकारी राशन के ट्रक तथा एम्बुलेंस जैसी जरूरी वाहन गाँवों तक नही पहुंच पाते हैं।क्षेत्र की बहुसंख्यक आबादी गन्ना किसान है जिन्हें त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला व न्यू सुगर इंडिया मिल ढांड़ा को अपना आपूर्ति करना है जिसके लिए यही एक मुख्य रोड है,गन्ना किसान मजबूरी मेले कई अधिक दूरी तय कर गन्ना सप्लाई कर रहे हैं।साढ़े आठ किमी लम्बी इस रोड में सिर्फ दो सौ मीटर ही रोड खराब है ।

इस रोड के निर्माण के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तहसीलदार कसया व एक्सीयन पीडब्ल्यू डी को संयुक्त रूप से रोड निर्माण कराने का निर्देश जारी किया है।तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताब सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाबत मैं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यू डी को पत्र मैने भेज दिया है, कि निर्माण कार्य शुरु कराएं,राजस्व से जुड़ी जो समस्या आएगी उसका निस्तारण मैं करूंगा।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking