News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गरीब मजदूरों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं- विजय कुमार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 18, 2024  |  6:02 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गरीब मजदूरों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं- विजय कुमार
  • दीन दुखियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं- प्रीति शर्मा

कुशीनगर। जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के भैंसहा राजा टोला निवासी विजय कुमार यादव ने गरीबों में कंबल वितरित किया। और साथ मित्तल आई हास्पिटल गोरखपुर के सहयोग से आंख जांच शिविर और निशुल्क दवा वितरण कराया। जिसमे लगभग 287 मरीजों का नेत्र जांच व निशुल्क दवा वितरण किया गया तथा आवश्यक लोगो को चस्मा भी दिया गया बढ़ती ठंड और लगातार गलन सर्द मौसम में लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ऐसे मौसम में गरीबों की सेवा कर दंपति ने एक मिसाल कायम किया।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह कहा कि समाज सेवा धर्म और दीन – दु:खियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। जब तक हमारे समाज में धर्म और मानव सेवा में ऐसे धर्मात्मा लोग रहेंगे गरीब निसहाय मजदूर लोगों की सेवा में उनका जीवन लगा रहेगा। मुख्य अतिथि प्रीति शर्मा ने कहा यह पुण्य कार्य बहुत ही सराहनीय है। पैसा सबके पास होता है लेकिन सामाजिक कार्य कुछ ही लोग कर पाते हैं। विजय कुमार ने कहा कि ऐसे मौसम में जहां गरीब मजदूरों के लिए सर्द हवाएं और गलन बड़ी चुनौती है जिनके पास जरुरत के संसाधन है फिर भी ठंड से दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सहायता और मदद के लिए विजय कुमार यादव हमेशा आगे है। कंबल वितरण से गरीब मजदूर लोगों का सम्मान बढ़ा है। इससे पूर्व आए सभी अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ के मन्दिर में पुष्पार्चन व पूजन अर्चन किया गया। कार्यक्रम संचालन कर रहे पत्रकार ज्ञानेश्वर बरनवाल ने कहा कि समाज सेवा में कहीं से भी कोई कमी नहीं हो सबके बीच ऐसे लोग की जरूरत है जो गरीब मजदूर लोगों के सुख दुःख में साथ रहे।

इस अवसर पर डॉ रत्नेश सिंह, ग्राम प्रधान चकदेईया संजीव कुमार सिंह, डॉ अंकित यादवेन्द्र , हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी सुग्रीव सिंह , समाजसेवी सुनील गुप्ता, डॉक्टर अशोक विश्वकर्मा अवधेश यादव विनोद यादव वीरेंद्र यादव नागेन्द्र यादव डॉक्टर रंजीत विपिन यादव परदुमन यादव विनय सिंह डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह अरविंद यादव इत्यादि ने भी संबोधन किया। विजय कुमार की ओर से अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाए, बुजुर्ग, बच्चे और सम्मानित जनता उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking