News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बोलेरो से तस्करी कर ले जायी जा रही तीस पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफतार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2024  |  6:52 PM

100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बोलेरो से तस्करी कर ले जायी जा रही तीस पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफतार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा पुलिस ने एक बोलेरों वाहन से तीस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को पकड़ा है,बरामद शराब की कीमत लगभग दस लाख रुपए आंकी जा रही है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा वहन चेकिंग के क्रम में नरहवा डीह इदगाह के पास से एक अदद महेन्द्रा बोलेरो वाहन बिना नम्बर प्लेट द्वारा तस्करी कर ले जायी जा रही कुल तीस पेटी अग्रेंजी शराब 8PM स्पेशल 180 ML कुल 1440 अदद फ्रूटी पाऊच लगभग कुल 259 लीटर बरामद किया गया तथा मौके से अभियुक्त सलीम पुत्र रसूल निवासी ग्राम रुदवलिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना विशुनपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बता दे प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान थाना विशुनपुरा ,वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक अश्विनी राय ,आरक्षी रत्नाकर सिंह ,आरक्षी। विवेकानन्द पटेल ,आरक्षी अंगद यादव,आरक्षी रामेन्द्र यादव,आरक्षी रामअनुज विश्वकर्मा ,आरक्षी महेन्द्र यादव ,आरक्षी श्याम सुन्दर यादव , सूर्य प्रताप सिंह,आरक्षी मिथलेश मौर्या समीम की टीम उपरोक्त स्थान पर वाहन चेकिंग कर रही थी,की उक्त बिना नंबर की गाड़ी आते दिखाई दी,जिसे रोक कर चेकिंग किया गया तो उसमे अवैध शराब की बरामदगी हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking