News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: विद्युत स्पर्श घात से तीस वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिजनों मे मचा कोहराम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2022  |  9:44 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: विद्युत स्पर्श घात से तीस वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिजनों मे मचा कोहराम WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया स्कूल टोला निवासी नागेश्वर जायसवाल पुत्र परमहंस जायसवाल उम्र लगभग तीस वर्ष की शनिवार रात दस बजे के करीब विद्युत की स्पर्शघात से मौत हो गई। रविवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अन्तिम संस्कार हेतु ले जाया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

नागेश्वर नौरंगिया तिराहे पर होटल की दुकान चलाते हैं।शनिवार देर रात लगभग दस बजे दुकान का सारा काम खत्म कर बन्द करने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच किसी कार्य से हैण्ड पम्प पर गए कि पास में लगे लोहे के खम्भे में प्रवाहित बिजली की चपेट में आ गये। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई फिरभी परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया उसके बाद मन संतोष हेतु परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नागेश्वर की मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों में मातम फैल गया।मृतक काफी मिलनसार व्यक्ति था।मृतक अपने पीछे एक दस साल का पुत्र एक बारह साल की पुत्री छोड़ गया है जिसकी सारी जिम्मेदारी मृतक की पत्नी पर आ गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking