कुशीनगर । जनता इंटर कालेज सोहसा मठिया परिसर में रविवार को कृषक जनपद शिक्षा सोसायटी के साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। इसमें पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर विचार के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के नव निर्वाचन पर विचार किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष राव ने कहा कि बाइलाज के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी का चुनाव हर तीन वर्ष पर होता है। वर्तमान कार्यकारिणी का समय 28 अगस्त को समाप्त हो रहा है। नियमतः इसके पूर्व नई कार्यकारिणी का चुनाव अपरिहार्य है। कहा कि साधारण सभा में कुल 51 सदस्य हैं। 16 सदस्यों की मृत्य हो चुकी है। वर्तमान में कुल 35 सदस्यों से चुनाव होना है। उन्होंने सदस्यों के समक्ष सदस्यों की सूची भी प्रस्तुत किया। सदस्यों ने सर्वसमत्ति से अध्यक्ष को चुनाव की प्रक्रिया हेतु सभी आवश्यक कार्यवाई किए जाने के लिए अधिकृत किया। उपस्थित प्रबंधक उमेश राव ने बैठक की वैद्यता का सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बैठक बुलाने का अधिकार अध्यक्ष या मंत्री को नहीं है। ऐसे में यह अवैध है।
इस पर अध्यक्ष ने सोसाइटी व कार्यकारिणी की नियमावली प्रस्तुत किया और कहा कि दस्तावेज के अनुसार ही सारी कार्यवाई संपन्न कराई गई है। विनोद राव, राजेश राव, नर्वदेश्वर तिवारी, जगदीश राव, ओमप्रकाश राव, नंदलाल शर्मा, त्रिगसेन राव, देवेंद्र प्रताप राव, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…