News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: तीन पिकप गोवंशीय पशु बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 24, 2024  |  5:37 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तीन पिकप गोवंशीय पशु बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते बिहार के तरफ ले जाए जा रहे तीन मैजिक पिकप वाहन से एक दर्जन प्रतिबंधित गो वंश को तुर्कपट्टी पुलिस मुक्त कराते हुए दो पशु तस्करों को दबोचा है। दोनो तस्कर स्थानीय जिले के निवासी बताएं जा रहे है।
आपको बता दे,जनपद कुशीनगर में गो तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना क्षेत्र के घाघी नदी पुल के पास से थाना तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार के अगुवाई में चौकी प्रभारी मधुरियां जितेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल संजय यादव,आरक्षी श्यामसुंदर राम,आरक्षी सत्य प्रकाश,आरक्षी रामजी,आरक्षी अवधेश यादव की टीम ने मुखबिर के सूचना पर दो  अभियुक्तों रामप्रवेश पुत्र बिग्गु सा0 तरयासुजान थाना तरयासुजान  जनपद कुशीनगर,पिन्टू यादव पुत्र रामध्यान सा0 बनकटा बाजार थाना चौरा खास जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पिकप मय बारह राशी गोवंशीय पशुओं की बरामदगी करने में सफल हुई है। 
पुलिस को जानकारी लेने के क्रम में अभियुक्तगण द्वारा यह बताया गया की अपने गैंग के सद्स्यो के साथ मिल कर गोवंशीय पशुओ को क्रूरता पूर्वक बांध कर पिकप वाहन में भर कर परिवहन व तस्करी कर बिहार राज्य ले जाते है,और हम लोग पुलिस से बचने के लिए  छोटे चारपहिया वाहन का प्रयोग करते है। इसी क्रम में  पीकप वाहन संख्या UP 57 T 4430, UP 57 BT 6811 व एक बिना नं0 प्लेट की तीन मैजिक पिकप से प्रतिबंधित गो वंश को हम लोग बिहार ले जा रहे थे।
स्थानीय पुलिस सु संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking