News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: यातायात नियमों पर एनसीसी कैडेट्स को टीआई ने दी विस्तृत जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2023  |  3:31 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यातायात नियमों पर एनसीसी कैडेट्स को टीआई ने दी विस्तृत जानकारी

कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में बुधवार को यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा बुद्धा डिग्री कॉलेज,कुशीनगर में 50 वीं बटालियन एनसीसी पडरौना के कैडेट्स को उनके अधिकारीगणों की मौजूदगी में रोड सेफ्टी और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर एक सारगर्भित व्याख्यान दिया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

देश के सुरक्षाबलों द्वारा राष्ट्र की सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था,लोक व्यवस्था पर योगदान तथा सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मानव संपदा की क्षति तथा उसके दुष्प्रभाव पर बोलते हुए कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने और अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु संवेदीकृत किया गया।वाहन चलाते समय यातायात व्यवस्था बनाये रखने की नैतिक जिम्मेदारी तथा सेफ ड्राइविंग पर विस्तृत रूप से कैडेट्स को जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स, हेलमेट,सीट बेल्ट के प्रयोग,निर्धारित गति- सीमा में पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी रखने, मोबाइल और शराब का सेवन न करने, अपनी लेन में चलने तथा सर्दी के मौसम में कुहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट का इस्तेमाल करने,सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने,निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने,ओवरलोडिंग से बचने,वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को कम करने,सड़क संकेतों का पालन करने,साइड मिरर का प्रयोग करने का अनुरोध करते हुए,पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने आदि महत्वपूर्ण यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स को अपने दायित्यों के प्रति जागरूक करते हुए अपने अभिभावकगणों के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों को भी यातायात के नियमों को बताकर इस मानव श्रृंखला को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन कराने पर एन.सी.सी. के अधिकारियों का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking