कुशीनगर। जनपद के लोगों को लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से बचाने के लिए दस अगस्त से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू किया जाएगा।यह अभियान दो सितम्बर तक चलेगाी।अभियान के तहत दो सदस्यों की टीम घर घर जाकर लोगों को बचाव की दवा खिलाएंगी।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुछ अन्य विभागों से भी सहयोग करने के लिए कहा है।लाइलाज बीमारी फाइलेरिया (हाथीपांव)से बचने के लिए पांच साल तक लगातार साल में एक बार बचाव की दवा का सेवन जरूरी है।फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों,गर्भवती और गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को छोड़ कर सभी लोगों को करना है।एक से दो वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को सिर्फ एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाती है, जबकि दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अलग अलग आयु वर्ग के अनुसार फाइलेरिया से बचाव की दो दवाएं निर्धारित मात्रा में खिलाई जाती हैं।दवा का सेवन भोजन या नाश्ते के बाद विभागीय टीम के सामने ही करना होगा अभियान में लगी प्रत्येक टीम को एक दिन में 25 घर का भ्रमण कर कम से कम 125 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलानी होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए कुछ स्वयं सेवी संगठनों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
सीएमओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभियान से पहले ही बीमारी की भयावहता के बारे में लोगों से चर्चा करें और अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए दवा का सेवन करवाएं। कोटेदार भी राशन वितरण के दौरान जागरूकता अभियान चलाएं और दवा खाने से इनकार करने वाले लोगों को प्रेरित करें। सीएमओ ने कहा कि जिले हाथीपांव के कूल 1315 मरीज हैं।इन मरीजों को समय समय पर एमएमडीपी किट देकर व्यायाम का तरीका बताया जाता है ताकि हाथीपांव के मरीजों को राहत मिल सके।
खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…
कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…
कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…
कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…