News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिखर पर पहुंचने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी- कुंवर आरपीएन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2022  |  5:59 PM

1,073 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिखर पर पहुंचने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी- कुंवर आरपीएन
  • दीपावली मिलन समारोह में गोरखपुर,कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीर नगर के लोगों का हुआ समागम
  • शादी विवाह को आसान बनाने के लिए स्मार्ट जोड़ी एप का हुआ शुभारंभ

साखोपार/कसया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा राष्ट्रीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर दीपावली मिलन समारोह के जरिये सांगठनिक मजबूती की जो लौ जलाया है वह निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा। शिखर पर पहुंचने के लिए संगठन की मजबूती और शिक्षा बेहद जरूरी है। आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का समय आ गया है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

श्री सिंह शुक्रवार को जिला मुख्यालय रवींद्र नगर धूस स्थित बुद्धा पार्क में राष्ट्रीय सैंथवार- मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले आयोजित दीपावली मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।भीड़ से गदगद श्री सिंह ने बच्चों को शिक्षित करने और मोर्चा को गतिशील बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि पडरौना के ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने कहा कि संघर्षों से ही खुद का, संगठन का,क्षेत्र का और जनपद का नाम रोशन होता है।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि के रूप में मौजूद मास्टर राधेश्याम सिंह,मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह,निजी विद्यालय अशासकीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया।पदाधिकारी सुधीर सिंह ने मोर्चा के सैकड़ों वर्ष पुराने इतिहास को साक्ष्यों व उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने सैंथवार-मल्ल को भगवान राम के भाई लक्ष्मण का वंशज बताते हुए कहा आज हमारी पहचान को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि खेती में उलझने के कारण हमें कमजोर समझा जा रहा है।आह्वान किया कि हमारी पहचान मूल नाम से है। इसी नाम से आरक्षण मिलना चाहिए। पांडल में मौजूद हजारों लोगों ने मूल नाम से आरक्षण की लंबित मांग को हाथ उठाकर समर्थन किया। मोर्चा के कुशीनगर प्रभारी व उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अनूप सिंह ने मोर्चा द्वारा संचालित ब्लड ग्रुप,रोजगार ग्रुप, विवाह ग्रुप,पर्सनाल्टी डेवलेमेंट विंग की गतिविधियों को समाज के सामने प्रस्तुत किया।बताया कि मोर्चा के उत्साही युवकों ने संगठन को विभिन्न ग्रुपों के जरिये गतिशील करते हुए सैकड़ों शादियों को जोड़ने का कार्य किया है।ब्लड ग्रुप के प्रभारी ने मंडल भर में बिरादरी के लोगों को जरूरत पड़ने पर तत्काल ब्लड मुहैया कराकर उनकी जान बचाने के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये। संचालन कर रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजन से विभिन्न जनपद से आये लोगों का परिचय कराया। इस दौरान भारत माता की जाय,सहस़्त्र वारम, सैंथवारम के बुलंद नारों से बुद्धा पार्क गुंजायमान हो रहा था।सम्मेलन को अनिरूद्व सिंह,बच्चा सिंह,अध्यक्षता कर रहे निजी अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि संगठन के उत्साही लोगों की सक्रियता से पूर्वांचल में बिरादरी की सक्रियता काबिले तारीफ है। पहले ही आयोजन में हजारों की भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि मोर्चा अपने मकसद में कामयाबी हासिल करेगा।सम्मेलन के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवाओं व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजन में बिहार व मध्य प्रदेश के उत्साही लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

इस दौरान अनिल सिंह, आईटी सेल प्रभारी अश्विनी सिंह,रजनीश सिंह जनवार,सुधीर सिंह टीकर, विश्वजीत सिंह,उपेंद्र सिंह,राजेश मल्ल,राघवेंद्र मल्ल,कुंजेश्वर सिंह,डा0 व्यास सिंह,राजेन्द्र सिंह,प्रधान दिग्विजय सिंह,सुरेश मल्ल,जय प्रकाश मल्ल, राजेन्द्र सिंह,रत्नेश सिंह,नरेंद्र सिंह फौजी,युधिष्ठिर सिंह,आदित्य सिंह,ग्राम प्रधान पंकज मल्ल,रवींद्र सिंह,बच्चा सिंह,अभय सिंह,प्रभु नारायण सिंह समेत मंडल के हजारों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking