News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar to Vaishno Devi Flight: मां वैष्णो देवी के दर्शन को कुशीनगर से उड़ान जल्द,श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 21, 2021  |  8:26 AM

1,321 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar to Vaishno Devi Flight: मां वैष्णो देवी के दर्शन को कुशीनगर से उड़ान जल्द,श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी
  • यूपी-बिहार के 20 जिलों के लोगों को मिलेगा तोहफा
  • अथॉरिटी के अधिकारियों की विमानन कम्पनियों से कुशीनगर-जम्मू रूट पर विमान सेवा शुरू करने के लिए वार्ता चल रही है

कुशीनगर। माता वैष्णो देवी के दर्शन को हर कोई लालायित रहता है। सभी की इच्छा होती है कि माता का आर्शीवाद प्राप्त हो। विशेषकर नवयुगल तो पहला आर्शीवाद वैष्णों मां का ही प्राप्त करना चाहता है।लोगों की इन भावनाओं का सम्मान करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जल्द ही कुशीनगर टू जम्मू उड़ान सेवा शुरू कराने की कोशिश में लगी है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

जल्द ही कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जम्मू के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों की विमानन कंपनियों से वार्ता चल रही है। उड़ान की शुरुआत प्रयोग के तौर पर 70 सीटर विमान से होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बोइंग विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है।

मौसम साफ होने के बाद फरवरी से यह सेवा शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। प्रस्ताव में पहले प्रयोग के तौर पर छोटे विमान और यात्री बढ़ने पर बोइंग विमान उड़ाने की है।

दरअसल विमानन कम्पनियों के सर्वे में इस रूट पर बड़ी संख्या में यात्रियों के होने का अनुमान लगा है। रेलवे की ट्रेनों में महीनों तक वेटिंग टिकट मिल रही है। जो लोग कम समय में यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें भी दिल्ली जाकर जम्मू के लिए फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। ट्रेन से जम्मू आने जाने में चार दिन का समय जाया होता है। जम्मू से कटरा जाकर दर्शन में दो दिन। ऐसे में इधर के यात्रियों का लगभग एक सप्ताह समय लग जाता है। ऐसे में कुशीनगर से जम्मू उड़ान सेवा शुरू हो गई तो यात्री कम समय में वैष्णो देवी का दर्शन कर सकेंगे।सेवा के शुरू होने से पूर्वांचल व पश्चिम बिहार के 20 जिलों के लोगों के लिए दर्शन करना सुगम हो जाएगा।लोगों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रयासों का स्वागत किया है,जल्द उड़ान शुरू कराने की मांग की है.

“एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि जम्मू के लिए विमान सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। विमानन कंपनियों से वार्ता आखिरी चरण में है। मौसम साफ होने के बाद फरवरी से सेवा शुरू होने की उम्मीद है।”

एक नजर इस पर भी

होली से पहले बहाल होगी कुशीनगर-मुंबई की उड़ान: मौसम अनुकूल नहीं होने और यात्रियों की संख्या कम मिलने के कारण कुशीनगर एयरपोर्ट से मुंबई की उड़ान 19 दिसंबर से स्थगित है। विमानन कंपनी स्पाइस जेट यह उड़ान होली के पहले शुरू करने की तैयारी में है। नया शिड्यूल कभी भी जारी हो सकता है। टिकटों की बुकिग शीघ्र शुरू हो सकती है।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking