News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा- डा वीना गुप्ता

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 4, 2021  |  4:18 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा- डा वीना गुप्ता

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । बुद्धवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सेवा ही संगठन की भावना के साथ कार्य करते हैं। भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि और अन्त्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ वीना गुप्ता ने कही।वह रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय पर पडरौना देहात मण्डल की कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। मुख्य अतिथि ने पार्टी की रीति नीति के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

मण्डल प्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन और बूथ की मजबूती के लिए एक एक कार्यकर्ता संकल्प लेकर क्षेत्र के लिए काम करें।उन्होंने कहा कि संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है। कार्यकर्ता और संगठन दोनों एक दूसरे का पूरक है।उन्होंने मण्डल के सभी बूथों को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।

बैठक की शुरूआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने व वंदेमातरम गीत के साथ हुई। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा और संचालन मण्डल महामंत्री प्रदीप पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर, मार्कण्डेय शाही,विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनन्द, किशोर यादव,केशवनाथ उपाध्याय,अमित राय,धीरज पाठक, महेन्द्र दीक्षित, जनार्दन मद्धेशिया, विकास कुमार, उदय प्रताप कुशवाहा,रामजीत चौहान आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking