कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में तेरहवें वर्ष दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को अवध बिहारी कुंज, अयोध्या धाम से आये कथा वाचक महंत गणेश दास महाराज ने सती मोह प्रसंग के माध्यम से पति-पत्नी के संबंधों का हृदय स्पर्शी वर्णन करते हुए कहा कि दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे पर विश्वास आवश्यक है। दाम्पत्य जीवन की बुनियाद ही विश्वास पर टिकी होती है और विश्वास टूटा तो संबंध बिखर जाएगा। कथा वाचक ने भगवान शिव और उनकी अर्धांगिनी माता पार्वती की कथा के माध्यम से कहा कि यदि माता पार्वती ने भगवान शिव की बात मानी होती तो उन्हें न तो सती होना पड़ता और न ही पति का वियोग सहना पड़ता। माता पार्वती अविश्वास करके कई जन्मों तक पति से दूर रहीं। पत्नी के लिए पति ही सर्वस्व है। उन्होंने कहा कि जीवन में राम भक्ति यदि प्राप्त करनी है तो भगवान शिव की कृपा नितांत आवश्यक है। बिना शिव कृपा राम भक्ति सम्भव नही।
कथा वाचक के साथ अवधेश भागवती, लोकेश, अजय, मधुसूदन पाठक, दिनेश गोस्वामी, राजीव भारद्वाज ने वाद्य यंत्रों पर संगत किया। कथा का प्रारम्भ यजमान राजकुमार दास द्वारा व्यास पीठ की पूजन से हुआ। इस दौरान यज्ञाचार्य रामजी पांडेय के देख रेख में अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलित हुआ और मंत्रोच्चार द्वारा श्रीराम महायज्ञ चलता रहा। यज्ञ में यजमान के रूप में आलोक श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तवा, काशी नाथ सिंह, शकुंतला सिंह, संजय पांडेय, रानी पांडेय, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तवा, घनश्याम मद्देशिया व बृज देवी शामिल रहे। यज्ञशाला परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं से भरा रहा।
इस अवसर पर महंत त्रिभुवन शरण दास, व्यवस्थापक देव नारायण शरण, विष्णु शरण, बाल मुकुंद शरण, इओ प्रेम शंकर गुप्ता, धीरज राव, सुरेश तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित त्रिपाठी, इन्द्र कुमार मिश्र, मणि प्रकाश यादव, शेष मणि, सच्चिदानंद, कुश कुमार, राकेश जायसवाल, सुरेश गुप्ता, दिनेश तिवारी, सतीश सिंह, विजय गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्र, प्रकाम्य चतुर्वेदी, ममता कश्यप, सुभाष दुबे, दर्शन सिंह, पारस नाथ मिश्र, अशोक, अजीत सिंह, घनश्याम जायसवाल, राधेश्याम तिवारी, रिद्धीमा, खुशी इत्यादि उपस्थित रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…