पडरौना/कुशीनगर।जटहा थाना क्षेत्र के पुर्नहा मिश्र गांव में रविवार को एक 25 वर्षीया महिला ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर और नायब तहसीलदार घटनास्थल का निरीक्षण किए। मृतका के भाई के तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुर्नहा मिश्र गांव के निवासी संदीप कुशवाहा की 25 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी अपने कमरे में करीब 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर जबतक पुलिस पहुची तबतक घरवालों ने शव को नीचे उतार दिए थे। घटना की सूचना पर सीओ सदर संदीप वर्मा, एसओ नंदा प्रसाद और नायब तहसीलदार मौके पर पहुचे और घटना का निरीक्षण किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज ले लिए हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दिए है।
एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतका के भाई के तहरीर पर पति, ससुर और देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…