News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, छः दिन पूर्व तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुई थी हत्या

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 10, 2021  |  5:25 PM

1,361 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, छः दिन पूर्व तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुई थी हत्या WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी में छः दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल के इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में नामजद छः आरोपियों में से दो आरोपी को आज मुकामी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दे, की पिछले चार अगस्त को ग्राम गोसाई पट्टी में दो पक्षों में मार पीट हुआ, जिसमे सुनील पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी शिमला देवी के तहरीर पर थाना तरयासुजान में छः लोग नामजद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी ने अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिये एक टीम बनाई जिसमे चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, आरक्षी आसुतोष सिंह, आरक्षी रितेश को लगाया। पुलिस टीम ने मुखबिरों की जाल बिछाई, जिसमे आज जानकारी मिली की हत्या के मामले के नामजद दो अभियुक्त विशाल पुत्र दयाशंकर, दुर्गेश उर्फ पप्पू पुत्र दयाशंकर कही जाने के लिये तमकुहीराज बस स्टैंड के पास वाहन के प्रतीक्षा में खड़े है। सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी ने बताये गये स्थान पर पहुच कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया। मुकामी पुलिस गिरफ्तार दोनो हत्या आरोपियों को आज जेल भेज दिया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking