News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पोखरी में डूबने से हुयी दो बच्चों की मौत।

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 26, 2021  |  10:00 PM

1,426 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पोखरी में डूबने से हुयी दो बच्चों की मौत।
  • परिजनों ने हत्या कर पोखरे में फेके जाने का लगाया आरोप।
  • दो पक्षो के बीच चली ईट -पथर में पुलिस कर्मी भी हुए चोटिल

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 एकलव्य नगर में स्थित पोखरी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो जाने की सूचना मिलने पर परिजन पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुँची पुलिस ने वहा के लोगों की मदद से बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं परिजनों ने नगर के ही एक बिरादरी पर हत्या कर लाश फेंकने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर गांव में दो पक्षों में ईट पत्थर भी चले, जिसमें पुलिस के कुछ जवान भी घायल हो गये। आक्रोशित लोगों ने हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग 730 को जाम किया, लेकिन मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी कसया ने अपने सूझ -बूझ की परिचय देते हुए आक्रोशित लोगों को समझाने -बुझाने के प्रयास में जुटे है।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

जानकारी के अनुसार एक्लब्य नगर निवासी अंकुश पुत्र शम्भु निषाद उम्र 12 वर्ष व रंजीत पुत्र नाथू साहनी उम्र 9 वर्ष गांव के बाहर दोपहर से ही खेलने गये थे। जिनका देर शाम शव पोखरे में तैरता हुआ मिला।आने जाने वाले लोगो ने शव को देखा तो सूचना आग की तरह फैल गई वहीं पूरा गांव उमड़ पड़ा लोगों ने पुलिस को सूचना दी और लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकलवाया कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
वहीं मृतक बच्चों के परिजनों ने बच्चों के हत्या कर पोखरे में शव फेंकने का आरोप लगाकर गांव में ही एक जाति के लोगों पर पथराव कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस भी पथराव में चोटिल हो गई।

क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय ने बताया की स्थिति नियंत्रित है, मौके पर पुलिस बल मौजूद है, घटना दुःखद है । जांचोपरांत बिधिक कार्यवाही होगी।

समाचार लिखते समय तक कोई तहरीर पुलिस को नही मिली थी।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking