News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो दिवसीय डोल मेला शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न; डोल मेला जुलूस में आकर्षक  झाकियों का रहा मनोरम छटा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 11, 2023  |  7:14 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो दिवसीय डोल मेला शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न; डोल मेला जुलूस में आकर्षक  झाकियों का रहा मनोरम छटा
  • आर्केस्टा में नर्तकियो के डांस गानों पर पर झूमते रहें दर्शक
  • डोल मेला सकुशल सम्पन्न कराने में तैनात रहीं भारी सुरक्षा व्यवस्था

कसया/कुशीनगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी  कसया नगर में दो दिवसीय भब्य डोल मेला का आयोजन सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ l नगर के डोल मेला का शुभारम्भ रविवार शाम को भब्य  जुलूस व झाकियों के प्रदर्शन के साथ हुआ l जुलूस में भब्य राम मंदिर के साथ -साथ भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों का चित्रण, देवी देवताओं का स्वरूप प्रदर्शन, विशाल रूप में त्रिशूल व गदा का प्रदर्शन मेले में प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रहा l डोल मेला से पूर्व महाबीरी अखाड़ा, विश्वकर्मा सेवा दल, बजरंग दल,हिन्दू सम्राट दल, शिव सेना आदि अखाड़ा एवं डोल मेला समितियों द्वारा जुलूस व झाकियों का प्रदर्शन हाइबे ओवर ब्रिज से लेकर गाँधी चौक, पडरौना मार्ग, सपहा मार्ग व गोरखपुर मार्ग सहित पुरे नगर में भर्मण किया l जुलूस व झांकी प्रदर्शन के उपरांत सभी दलों द्वारा रात में धार्मिक नृत्य कला, संगीत, भजन व आर्केस्टा सहित अखाड़ा के खिलाड़ियों ने  बाना, बनैठी, भाला, फरसा सहित हैरत अंगेज कलाओ का प्रदर्शन क़र दर्शकों को अचंभित कर दिया, तो वहीं आर्केस्टाओ के पीछे -पीछे नर्तकियो का नृत्य व गाना सुनने के लिए दर्शकों का भारी हुजूम चल रहा था l

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

रात्रि में बरसात के मौसम के बावजूद हजारों लोगो की भीड़ जूटी रहीं, और यह भींड़ सोमवार की सुबह मेला समाप्त होने तक जमी रहीं l इसी क्रम में डोल मेला के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर से मेले का आयोजन शुरू हुआ, जिसमे सभी डोल मेला समितियों व अखड़ा द्वारा अपने -अपने स्थानों से मेला जुलूस को शुभारम्भ करते हुए नगर के हर मार्गो पर प्रदर्शन करते हुए देर शाम को अपने -अपने गंतब्य को वापस लौटे, और मेले का समापन हुआ l डोल मेला को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह व क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कसया सहित कई थानो की पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहें l l इसी क्रम में नगरपालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल सहित नगर के संभरात ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, गोपाल शर्मा, सभासद राजेश जायसवाल, राजेश कुमार मद्धेशिया सहित कॉफी लोग डोल मेला को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटे रहें l हालां कि डोलमेला में अश्लील नृत्यो, तेज ध्वनि स्पीकर व वाइब्रेशन साउंड प्रतिबंधित होने के बावजूद कुछ ने प्रदर्शित किया l

समाचार लिखने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं था l मेला समापन पर रोडवेज कैपस में आयोजित मंच से सांसद कुशीनगर विजय दुबे द्वारा डोल मेला के आयोजक समितियों द्वारा प्रदर्शित झाकियों, खेलो के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से आयोजको को सील्ड व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, सुमित त्रिपाठी सहित कई चयन करता मौजूद रहें l

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking