News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दो अपहृता आर्केस्ट्रा नर्तकी दो घंटे में सकुशल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 9, 2024  |  10:27 AM

272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो अपहृता आर्केस्ट्रा नर्तकी दो घंटे में सकुशल बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र से बीती देर रात्रि आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियों को अज्ञात लोगों द्वारा जबरन अपनी लग्जरी कार में बैठा कर कही ले जाने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मात्र दो घंटे में सकुशल दोनो लड़कियों को बरामद कर लिया है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

जानकारी रहे की बीती रात्रि 8/9-09-2024 को समय करीब 12.30 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रामकोला क्षेत्रांतर्गत गोबरहीं बाजार चौराहे के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियों को टोयोटा कार में बैठाकर कप्तानगंज के तरफ ले जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र दो घंटे के अंदर दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। तथा प्रकरण में सम्मिलित छः आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, पुछताछ में पता चला कि कि आरोपियों द्वारा पार्टी में लड़कियों को नचाने व अन्य आयोजन हेतु जबरदस्ती उठाकर ले जाया गया था। आरोपी व्यक्तियों के पास से तीन असलहें भी बरामद किये गये है।

उपरोक्त प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking