पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के समीप (पीजवा स्थान)दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुँची नेबुआ नौरंगिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना देर शाम 8 बजे के बाद की है।उक्त गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई ।जिसमे रजत जयसवाल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी डिबनी थाना नेबुआ नौरंगिया और रमेश गोड़ पुत्र बाबूराम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी इनरही थाना कोतवाली पडरौना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुटी हुई है।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…