News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महिन्द्रा मैजिक लोडर वाहन से तीन गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 20, 2023  |  6:17 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिन्द्रा मैजिक लोडर वाहन से तीन गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते महेंद्रा लोडर वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे तीन राशि गो वंश के साथ दो तस्करो को तमकुहीराज पुलिस ने उस समय दबोचा है,जब तस्कर गो वंश की खेप को बिहार ले जा रहे थे।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के रविवार को थाना तमकुहीराज पुलिस की टीम द्वारा लतवा चट्टी नहर पुलिया के पास से एक अदद मैजिक लोडर गाड़ी महिन्द्रा वाहन नं0 up 57 At 9594 से ले जायी जा रही कुल तीन राशि गोवंशिय पशु ( गाय) को बरामद कर मौके से दो अभियुक्त गुरदीप चौधरी पुत्र राजेन्द्र चौधरी निवासी सरया खुर्द गद्दी टोला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, प्रदीप भारती पुत्र रमेश भारती निवासी पगरा बसन्तपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज, अपराध निरीक्षक अरविन्द यादव उप निरीक्षक बादशाह ,उप निरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला,आरक्षी राजीव चौधरी , का0 सचिन विश्वकर्मा का0 गोपीनाथ की टीम ने मुखबिर के सूचना पर लतवा चट्टी नहर पर नकाबंदी कर उपरोक्त कामयाबी हासिल किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking