Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कुशीनगर: निरीक्षण में दो शिक्षक अनुपस्थित, कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालय के शिक्षकों को चेतावनी

सुनील नीलम
Feb 2, 2024, 7:12 PM IST • अब तक 343 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • बीएसए के निर्देश के क्रम में बीईओ देवमुनि वर्मा ने किया आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण
  • स्वीकृत अवकाश के अलावा किसी भी दशा में विद्यालय न छोड़ें शिक्षक

कुशीनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रामजियावन मौर्य द्वारा जारी आदेश में बीईओगण को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की शत प्रतिशत व छात्रों की नब्बे प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो। इस क्रम में दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने विकास खंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया। कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालय के शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी वहीं अनुपस्थित मिली एक शिक्षिका व एक शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी।

खंड शिक्षा अधिकारी सबसे पहले प्रात : 10.20 बजे कंपोजिट विद्यालय जंगल सिसवा पहुंचे। यहां सहायक अध्यापक श्रीमती कृष्णा यादव व रामप्रवेश गुप्ता अनुपस्थित मिले। शिक्षामित्र उषा कुशवाहा व गुड्डू कुशवाहा उपस्थित थे। यहां नामांकित 261 छात्रों में से सिर्फ 120 छात्र ही उपस्थित मिले। बीईओ ने बताया कि यहां के शिक्षकों की लेट लतीफ आने की शिकायत मिली थी। उन्होंने ग्राम प्रधान अजय कुमार यादव से जानकारी ली। इसके पश्चात बीईओ 11 बजे के करीब कंपोजिट विद्यालय जंगल लुअठहां पहुंचे। यहां दो शिक्षक अवकाश पर बताए गए जबकि 272 छात्रों की जगह सिर्फ 128 छात्र ही उपस्थित मिले। साढ़े 11 बजे प्राथमिक विद्यालय कुबेरा भुआलपट्टी में सभी शिक्षक न 130 छात्रों में से 73 छात्र उपस्थित पाए गए। ग्राम प्रधान मो. इमरान कायाकल्प योजना के अंतर्गत टाइलीकरण कार्य करा रहे थे। 12 बजे बीईओ प्राथमिक विद्यालय कीरतपट्टी पहुंचे। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा छात्र संख्या संतोषजनक रही। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नब्बे प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है।

Advertisement

कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालय के शिक्षकों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी शिक्षक निर्धारित समय से विद्यालय पहुंचे व शिक्षण कार्य करते हुए निर्धारित समय के बाद ही विद्यालय छोड़ें। स्वीकृत अवकाश के अलावा किसी भी दशा में विद्यालय में मौजूदगी न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi