News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विबाह योजना की हुई बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 6, 2021  |  9:43 PM

657 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विबाह योजना की हुई बैठक

कुशीनगर। मंगलवार को जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। बैठक की शुरुआत समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रश्मि मिश्रा के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह हेतु एक करोड़ 14 लाख ₹75 हज़ार रुपये का आवंटन किया गया है। जिसके अंतर्गत 225 गरीब कन्याओं की शादी करवाई जा सकती है ।आज की बैठक लक्ष्य निर्धारित करने हेतु बुलाई गई थी। समाज कल्याण अधिकारी ने सभी एसडीएम व बीडीओ से अनुरोध किया कि वे अपने निकायों से आवेदन स्वीकृत करके उनको उपलब्ध करवाएं। इस क्रम में जिलाधिकारी ने सभी पात्रों के डॉक्यूमेंटेसन और फोटोग्राफी करवाने के निर्देश दिए। और उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लोगों का ही सत्यापन कराया जाए किसी भी प्रकार की गलती या लापरवाही पर एफ आई आर दर्ज की जा सकती है। यदि अपात्र को सामूहिक विवाह योजना में शामिल किया गया तो उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। सभी कागजातों का सत्यापन होना जरूरी है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री विंध्यवासिनी राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री पूर्ण बोरा, समस्त उप जिलाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking