कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर कुशीनगर जिला मुख्यालय के बुद्धा पार्क पर शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में जा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सरकार की तरफ से गोरखपुर कमिश्नरी क्षेत्र के नामित प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का कसया बस स्टेशन के समीप कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया,भाजपाई कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी जयकारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया,मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और सभी कार्यकर्ताओ के प्रति धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया और जिला मुख्यालय के तरफ निकल गए।
इस दौरान सुमित त्रिपाठी,राज पाठक,अनुराग पांडे,आदित्य तिवारी,कुंदन दुबे,ओम प्रकाश वर्मा,ओम प्रकाश जयसवाल,राकेश जयसवाल,अनिल प्रतापराव,रामायण कुशवाहा चंद्र प्रकाश दुबे समेत कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…