News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अज्ञात हमलावरों ने किया प्रधान प्रतिनिधि पर हमला

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 20, 2023  |  5:48 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अज्ञात हमलावरों ने किया प्रधान प्रतिनिधि पर हमला

कुशीनगर।जनपद के सुकरौली के ग्राम पंचायत कोटवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर अपने ऊपर अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश पासवान सुकरौली से अपने गांव अकेले आ रहे थे।रास्ते में भगवानपुर मटिअरवां के बीच बांस की कोठी के पास अज्ञात लोगों द्वारा संकेत देकर गाड़ी रुकवाई गई।गाड़ी रुकते ही अज्ञात लोग जबरिया हथियार दिखाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को खींचते हुए बगीचे में ले गए इसी बीच कुछ और लोग आ गए और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को मारना पीटना शुरू कर दिए। शोर-शराबा सुनकर बगल गांव के लोगों के हल-चल को देखकर हमलावर मझनानाल के तरफ फरार हो गए।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अपने ही गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला करवाने का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी अहिरौली बाजार राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता से वार्ता के बाद मामला संदेहास्पद दिखाई दे रहा है जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी । समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना के जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking