- कुल 58 सेकेंड का है वायरल वीडियो, एक धार्मिक जुलूस की है घटना
खड्डा/कुशीनगर। कस्बे में एक धार्मिक जुलूस में पाकिस्तान सरीखे झण्डा लहराए जाने का वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुहर्रम जुलूस का बताया जा रहा है हालांकि न्यूज़ अड्डा इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के वायरल होने के बाद हिन्दू वादी संगठनों के लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
खड्डा थाना क्षेत्र में एक पर्व विशेष पर कुछ दिनों पूर्व एक धार्मिक जुलूस कस्बे के गलियों से निकल रहा है। कुल 58 सेकेण्ड के वीडियो के अंत में ट्राली पर बंधे डीजे पर सबसे ऊपर खड़ा युवक हाथों में पाकिस्तान देश का झंडा लहरा रहा है। वीडियो देखने वाले इसे खड्डा कस्बे के फलमंडी चौराहे का बता रहे हैं। इसे लेकर हिन्दू वादी संगठनों के लोग प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारत-विरोधी कदम बता रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो कहां का है, किस जगह का है न्यूज़ अड्डा पुष्टि नहीं करता।
एसएचओ खड्डा आशुतोष सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था, अब आया है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
https://youtube.com/shorts/vZPfZjRRCII?si=vYgaIWaqKbyXTDF_
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…