कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी पार्टियों ने चुनाव को देखते हुए प्रचार प्रसार जनसंपर्क शुरू कर दिया है। टिकट के लिए पार्टी में होड़ मची हुई है। वही टिकट का आवेदन का प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा आवेदन शुल्क ₹11000 रुपया रखा गया है। 11 हजार रुपया या तो आप फोन पे के माध्यम से या पार्टी कार्यालय या जिला मुख्यालय पर जिलाअध्यक्ष के माध्यम से कर सकते हैं। आज वही पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सचिव विनोद यादव के द्वारा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर पहुंचकर,कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह से टिकट के लिए आवेदन पत्र दिया। विनोद यादव ने बताया कि आज हमने कांग्रेस पार्टी से फाजिलनगर विधानसभा के लिए टिकट के लिए आवेदन पत्र जिला अध्यक्ष को सौंपा है। उन्होंने बताया कि अगर कांग्रेस पार्टी हम पर भरोसा करके टिकट देती है। तो फाजिलनगर विधानसभा में कांग्रेस का झंडा लहराएगा। और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश में, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प है। इस दौरान वरिष्ठ नेता नंदलाल चौहान, किसान नेता धर्मेंद्र सिंह,अरविंद खरवार,आदि लोग मौजूद रहे।
सोनू कुमार गुप्ता /न्यूज अड्डा
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…