कप्तानगंज/कुशीनगर। इन्दरपुर स्थिति मौन नाले में नेपाल से अत्यधिक पानी छोड़े जाने के और कई जगह बंधा टुटने व ओभर फ्लो होने के कारण कई गांवों में पानी घुस गया ,वहीं किसानों के सैकड़ो एकड़ फसल पानी में डुब गये जिससे किसानों के धान की फसल सहित सब्जी आदि काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार नेपाल से होते हुए महराजगंज होकर मौन नाला कुशीनगर जनपद होकर जाती है जिसमें इन्दरपुर भड़सर कारीतीन सोहनी पटखौली मेहड़ा सुधियानी आदि गांवों का प्रति बर्ष किसानों की फसल का काफी नुकासान होता है।
उसको लेकर कई दशकों से गांव के किसानों व ग्राम प्रधानों ने संबंधित विभाग को अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन शासन से आये हुए धन का बन्दर बाट किया गया। और समस्या ज्यों की त्यों आज भी बनीं रही। इस समस्या को लेकर बुद्धवार को भाजपा ने मण्डल कप्तागंनज के अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि उक्त मौन नाले में नेपाल से पानी न छोड़ा जाय एंव जो किसानों की फसल नष्ट हुई है उसका सर्वे कर करके मुआवजा दिलाया जाय।
इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारतीय विजय कनौजिया हरेराम गुप्ता संतोष मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…