News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बढ़ने लगा धीरे-धीरे जलस्तर,तटबंधों फिर बढ़ा दबाव!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 25, 2021  |  6:16 PM

1,278 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बढ़ने लगा धीरे-धीरे जलस्तर,तटबंधों फिर बढ़ा दबाव! WhatsApp

खड्डा/कुशीनगर। पहाड़ो पर हो रही बारिश से बडी गण्डक का जलस्तर धीरे- धीरे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को गण्डक वराज से बढ़ते हुए क्रम में पानी छोड़ा गया है। नदी का जलस्तर कम होने से अभी भी तटबन्धों पर दबाव बना रही है। नदी पार बसे गांवों के लिए नौरंगिया से बसहीं मार्ग रोहुआ के पास कट गया है। सड़क पर पानी कमर से ऊपर तक का बहाव कर रही है। महराजगंज के कुछ गांवों सहित खड्डा क्षेत्र के लोगों को गांवो से कहीं आने- जाने में भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पहाडी नदियों में बुधवार की हुई बारिश की वजह से शुक्रवार को बाल्मीकि गण्डक वराज से पानी का डिस्चार्ज सुबह 10 बजे 1,21,500 लाख क्यूसेक तो वहीं शाम को 4 बजे 1,31,500 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदी का दबाब छितौनी बांध के बीरभार ठोकर व महदेवा गांव के पास बना हुआ है। वहीं लगातार बढ़ रहे डिस्चार्ज से नदी पार बसे गांवों के लोगों की बेचैनी फिर बढ़ने लगी है। नदी पार बसे महराजगंज जिले के तीन ग्राम पंचायत सोहगीवरवां के नौका टोला, मूजा टोला, दवनहां, भोथहां व शिकारपुर के बाबू टोला, मटिहरवा, खूंटहवां, धरमपुर व पिपरासी ग्राम पंचायत सहित खड्डा इलाके के शिवपुर, नरायनपुर, हरिहरपुर, बसन्तपुर, मरिचहवा गांव के लोगों को खड्डा व कहीं बाहर आने-जाने का एकमात्र रास्ता बसहीं से नौरंगिया (बिहार) मार्ग रोहुआ नाले के पास सड़क कई फीट गहरी कट गई है व कमर से ऊपर तक पानी का बहाव हो रहा है, जिससे सायकिल, मोटरसाइकिल व आने जाने में लोगों को भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है। अगर पहाड़ो सहित मैदानी भागों में बारिश का क्रम लगातार जारी रहा तो रेतावासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

देखे वीडियो! नदी पार के बसहीं-नौरंगिया (बिहार) मुख्य मार्ग पर सड़क पर बहता बाढ़ का पानी, राहगीरों की जान मुश्किल में…।।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking