खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन तहसील ईकाई खड्डा से जुडे पत्रकारों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
तहसील अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय की अगुवाई में शुक्रवार को बारिश के बीच तहसील मुख्यालय पहुंचे पत्रकारों ने जिले स्तर पर पत्रकार सहायता व सुरक्षा कोष की स्थापना करने, ई-श्रम पोर्टल पर पात्र पत्रकारों का पंजीकरण करने, जनपद व तहसील स्तर पर पत्रकार कक्ष का आवंटन करने, समस्याओं के प्राथमिकता पर निस्तारण करने, अस्पतालों में विशेष सुविधा देने, जिले में पत्रकारों को टोल प्लाजा पर छूट देने, तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने सहित आठ सूत्रीय सीएम के नाम संबोधित मांगपत्र एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपा। इस दौरान विद्याधर तिवारी, नत्थू शर्मा, बृजेश पाण्डेय, रोहित चौहान, संजय उपाध्याय, नागेंद्र मिश्र, अजय शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…