अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी करते हुए चुपके से दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए अपने पति तथा उनके परिजनों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माँग की है।उपरोक्त मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा घोड़ादेऊर के टोला लक्षीराय के नीरज गुप्ता पुत्र मतिवार गुप्ता का हैं।जिसने पहली पत्नी के रहते हुए चुपके से दूसरी शादी रचा ली। बताते चलें कि पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम नथुआ निवासी इंदु पुत्री राम अवध गुप्ता की शादी नीरज गुप्ता से 7 जुलाई 2016 को हुई।किन्तु शादी के कुछ दिन बाद ही इंदु से वाद विवाद प्रारंभ हो गया।मामला बढ़ते हुए सीजेएम कोर्ट में 498 तक पहुँच गया। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी नीरज ने एक दूसरी महिला से शादी रचा ली है।विवाह की जानकारी होने पर इंदु के पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…