News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2021  |  6:34 PM

645 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया निवासिनी एक अल्प संख्यक वर्ग की महिला ने अपने पति पर उसे तलाक देने तथा दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना सौप कार्यवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

उक्त गांव निवासिनी आसमा खातून ने थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी शादी स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली निवासी नूरहसन पुत्र अतिमुल्लाह से हुई है जिससे 4 बच्चे भी है। लगभग दो साल पूर्व से उसके पति का किसी लड़की से नाजायज सम्बन्ध है जिसके चलते उसका पति तथा परिजन आए दिन उसे प्रताणित करते रहते है जिसकी सूचना मेरे द्वारा स्थानीय थाने को दी गई थी। इसी कड़ी में 15 सितम्बर को उसका पति उक्त लड़की के साथ घर आया और कहा कि हमने निकाह कर लिया है तथा अपने परिजनों एवं रिस्तेदारो के साथ मिल कर मुझे घर से निकलने लगा जब मैंने उसका बिरोध किया तो मेरे पति ने मुझे मौखिक रूप से तीन तलाक देते हुए उक्त लोग मिल कर मेरे साथ मारपीट तथा गाली गलौज करते हुए मुझे जान से मारने की नीयत से एक कमरे में बंद कर दिए। जिसकी सूचना मैंने मोबाइल से अपने भाई को दिया।जब मेरा भाई अन्य दो लोगो के साथ मौके पर पहुँचा तो उक्त सभी भाग गए। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि इस तरह का मामला मेरे सज्ञान में नही है। पहले पति-पत्नी का आपस में विवाद था जिसमें पूर्व 151 में बंद किया गया था।फिर पीड़िता को घर से निकालेने की बात सज्ञान में आई जिसमें पुलिस मौके पर जाकर कब्जा दिलाकर पीड़िता को घर में रखवाई थी और अभी पीड़िता उसी घर में दुकान भी चला रही है।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking