News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बिजली करंट लगने से महिला की मौत

सुनील नीलम

Reported By:

May 23, 2023  |  3:43 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिजली करंट लगने से महिला की मौत
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के कोरया गांव में सोमवार की देर रात पंखे में उतरे करंट से चिपककर एक महिला की मौत हो गयी।  सूत्रों के मुताबिक आनन फानन में परिजनों द्वारा ईलाज हेतु एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरया गांव निवासिनी लीलावती देवी पत्नी राजेन्द्र कुशवाहा उम्र 45 वर्ष रोज की भांति अपने घर के सभी कार्यों को निपटाने के बाद जब सोने गयी तो   संभवतः बिस्तर के पास लगे तूफान पंखे को गर्मी से बचने के लिए अपनी तरफ घुमाने लगी।  घुमाते समय अचानक पंखे में करंट आ गया और लीलावती पंखे में चिपकी रह गयी। कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो आनन फानन में उन्हें ईलाज हेतु एक निजी अस्पताल लेकर गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह ने बताया है कि सुचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking