News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: महिला के अपहरण और 25000 के दो इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो अन्य साथी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 19, 2023  |  11:49 AM

265 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: महिला के अपहरण और 25000 के दो इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो अन्य साथी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की सेवरही पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी सद्दाम तथा सतीश यादव को गोली लग गई, जिसके चलते वह घायल हो गये साथ की इनके दो अन्य और साथियों को भी पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है. बदमाशो पर पशु तस्करी, लूट, अपहरण समेत कई अन्य मुकदमे अन्य जनपद में भी दर्ज हैं. पुलिस को इनकी तलाश थी. इन लोगो के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और पशु तस्करी में संलिप्त एक पिकअप भी बरामद हुए हैं.

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

जानकारी हो की थाना सेवरही क्षेत्र में एक महिला का अपहरण और छेड़खानी करने का अभियोग पिछले दिनों स्थानीय थाना में दर्ज हुआ था चूंकि महिला को पुलिस ने मात्र दो घंटे के अंदर तरयासुजान थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया था. पूरा मामला बीते दिन शुक्रवार का है, किसी काम से एक दंपति पडरौना गए हुए थे और देर शाम को लौट रहे थे थाना सेवरही क्षेत्र में रात को पिकअप से दंपति को ठोकर मार इन्हीं बदमाशों ने महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ छेड़खानी किया था, पुलिस तभी से इनके पीछे पड़ी थी। इस घटना गंभीरता से लेते हुए घटना की सफल खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने एक पुलिस टीम बना कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।

ऐसे मिली पुलिस टीम को सफलता

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कप्तान धवल जायसवाल द्वारा घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम को इन बदमाशो पर नकेल कसने के लिए फरमान जारी किया गया था जिसके बाद से पुलिस टीम लगातार कार्यरत थी, मंगलवार की रात्रि में पुलिस को सूचना मिली की सेवरही के शिवा घाट रोड होकर बिहार की तरफ से कुछ अपराधी किस्म के लोग आने वाले हैं। जिसके बाद सेवारही के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, चौकी प्रभारी सेवरही दीपक कुमार सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष जयसवाल मय टीम, चौरा खास के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव मय टीम और विशुनपुरा के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने अपने पुलिस टीम के साथ अपराधियों की घेराबंदी की और आने जाने वाले वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस को एक बिना नंबर की पिकअप आती दिखी। पुलिस जब उक्त पिकअप को रोकने को बोला फिर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में दो पचीस पचीस हजार रुपए की ईनामी अपराधियों के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को दबोच लिया साथ ही उनके दो अन्य साथ जो मौका का फायदा उठा कर भागने की कोसिस कर रहे थे की उसको भी दौड़कर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से तमंचा और पिकअप बरामद किया और घायल आरोपी अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया.

मुठभेड़ में घायल बदमाशो की पहचान सददाम पुत्र अली हुसैन निवासी लक्ष्मीपुर कर्बला टोला थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर और सतीश यादव रामभजन यादव निवासी हरसेवक पुर नंबर 2 टोला दहला थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है इन दोनों पर पचीस पचीस हजार का इनाम था साथ ही इनके अन्य दो साथियों की पहचान अरविन्द यादव पुत्र छब्बी यादव निवासी पैकौली कला थाना कोठीभार जनपद महराजगंज और सनोज कुशवाहा पुत्र बाबूलाल कुशवाहा निवासी तमकुहा थाना धनहा जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई है. इन सभी अपरधियों पर विभिन्न जिलों में दर्जनो मुकदमे दर्ज हैं।

यहां बताना लाजमी होगा की पकड़े गए अभियुक्त एक शातिर बदमाश के साथ-साथ कुख्यात पशु तस्कर है, जिनके ऊपर विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत है, साथ ही सेवरही थाना में महिला के साथ घटित घटना में भी यह वांछित अभियुक्त है, जिन्हे मात्र पुलिस बहत्तर घंटे में दबोचने में सफल हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking