News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: महिला अपने तीन बच्चों क़ो लेकर घर से हुई गायब, ससूर ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2022  |  3:06 PM

1,718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: महिला अपने तीन बच्चों क़ो लेकर घर से हुई गायब, ससूर ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
कसया/कुशीनगर। थाना कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.17 मणिपूरम परसौनी मुकुंदहा निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों क़ो लेकर घर से गायब हो गयी, जिसके खोज बीन के बाद महिला के ससुर ने कसया थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है l
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.17 मणिपूरम परसौनी मुकुंदहा निवासी शिवनाथ शर्मा पुत्र जगरूप ने कसया थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि पुत्र संतोष शर्मा विगत 15वर्षों से अपने परिवार के साथ अलग घर बनाकर रहता हैl संतोष एक वर्ष पूर्व रोजी -रोटी कमाने के लिये बाहर चला गया l 18अक्टूबर 2022 क़ो शाम करीब 4:00बजे संतोष की पत्नी चम्पा देवी अपने तीन बच्चों चांदनी 8वर्ष,मुन्नी 3वर्ष व पतरु 9माह क़ो लेकर घर से कहीं गायब हो गयी l  शिवनाथ शर्मा ने कहा है कि उस दिन मै गाड़ी लेकर कसया चला गया था औऱ शाम क़ो 6बजे घर आया तो कांती देवी पत्नी लल्लन व श्रीमती पत्नी केश्वर ने उक्त घटना के बारे में जानकारी दिया, जिसके बाद उनका काफ़ी खोज बीन हर रिस्तेदार के वहां किया l पता न चलने पर लड़का संतोष के पास  फोन कर पूछा, उसने बताया कि मेरा परिवार यहाँ नही आया है l जिसके बाद कसया थाना में पुलिस क़ो प्रार्थना पत्र देकर ससूर शिवनाथ ने अपनी बहू व उसके बच्चों क़ो तलाश करने का निवेदन किया है l शिवनाथ के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उक्त घटना की संज्ञान लेते हुए गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर जाँच -पड़ताल व कार्यवाही में जूटी हुई है l

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking