पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनीभुमिहारी पट्टी में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पुलिस पर घर में घुसकर पति,परिजनों व ग्रामीणों को बेवजह मारने पीटने का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम सभा चखनीभुमिहारी पट्टी के चखनी टोला निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मिना देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में पुलिस पर परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है।लक्ष्मिना देवी के मुताबिक सोमवार को उसके पति राजेश गुप्ता शाम को स्थानीय बाजार में गये थे। जहां पर डायल 112 कि गाड़ी खड़ी थी वहां पर भीड़ देख वह भी खड़े हो गए। महिला का आरोप हैं की उसके पति को खड़ा देख गाड़ी में बैठे पुलिस के जवान गाली देने लगे।जिस पर पति ने ऐतराज जता गाली देने का कारण पुछ घर चले आये।घर आने के बाद 112 कन्ट्रोल रूम पर इन पुलिस कर्मियों की बदसलूकी की शिकायत की गई जिसपर मदद का आश्वासन मिला।रात को डायल 112,आठ दस मोटरसाइकिल व थाने की जीप से पहुंच पुलिस फोर्स ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगी। उसने बच्चों व महिलाओं को भी नहीं बख्शा। गांव के उमेश गुप्ता जो किडनी रोग से पीड़ित हैं उनको भी पुलिस ने पीटा जिसके चलते उनका हाथ फैक्चर हो गया है।उसका आरोप हैं की चौराहे पर पुलिस से सवाल करना ही नागवार गुजरा है जिसके चलते पुलिस ने अपना कोप भाजन का शिकार बनाई गई। महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंप दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि डायल112 पर तैनात पुलिस कर्मियों व शराब के नशे में धुत एक ब्यक्ति से कुछ कहा सुनी हुई थी।घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप निराधार है।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…