News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत,एक बच्चा सहित तीन लोग घायल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 29, 2024  |  4:35 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत,एक बच्चा सहित तीन लोग घायल

कसया। शुक्रवार को कसया अंतर्गत कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर शुक्रवार क़ो डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से मोटर साईकिल सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी,तथा एक बच्चा सहित दूसरे मोटर साईकिल पर सवार दो युवक और घायल हो गए।मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों क़ो ऐम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया, तथा महिला के शव क़ो कब्जे में लेकर अंतय परिक्षण हेतु पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया l

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पत्तन, पोस्ट – पिपरइचा  थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर निवासी   रविन्द्र राजभर अपनी पत्नी रानी देवी व बच्चे क़ो लेकर एक अन्य सहयोगी के साथ दो मोटर साईकिल से कुशीनगर घूमने के लिए आ रहें थे, कि अभी वह कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने पहुंचे ही  थे कि गोरखपुर की तरफ से आरही डिसीएम ट्रक सं. PB06BD7575 पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे एक दूसरे से तीन मोटर साईकिल टकराकर गिर गयी l जिससे बाइक पर सवार रानी देवी उम्र 27वर्ष ट्रक के पहिये के नीचे आगयी, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी,और साथ में बैठे बच्चे का भी पैर कई हिस्सों में टूट गया l वहीं एक अन्य मोटर साईकिल पर सवार नरेन्द्र पाल सिंह व गगन निवासी ग्राम मुजहना हेतिम पुर, थाना महुआ डीह जनपद कुशीनगर भी घायल हो गए l

सभी घायलों क़ो कुशीनगर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर एनएचआई के ऐम्बुलेंस से सीएचसी कसया भेजवाया तथा शव का पंचनामा भरवाकर अन्त्य परिक्षण हेतु भेज दिया l

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking