कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नगर के रामजानकी मठ मन्दिर परिसर में कुशीनगर पालिका में महिला सशक्तिकरण एवं नगर पालिका चुनाव में सफलता को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि नगरपालिका व लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी मोर्चों का सम्मेलन पार्टी निकायों में कर रही है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका महिला मोर्चा व महिलाओं की है। जो देश की आधी आबादी है। इनको अछूता छोड़कर, लक्ष्य तक पहुंच पाना कठिन होगा। इसलिये इस सम्मेलन का औचित्य और भी बढ़ जाता है कि संगठन के साथ चुनावी प्रक्रिया में भी इनकी सक्रिय भागीदारी हो। पेज प्रमुख, डाटा प्रबंधन, तथा जन संवाद में इनकी भूमिका अहम है। आह्वान किया कि महिला मोर्चा के साथ भाजपा की मख्य धारा में लगकर पार्टी की रीति, नीति और संकल्पों को आगे बढ़ाएं। इसी क्रम में ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी के प्रमुख सहयोगी के रूप में काम कर रही है जिससे मतदाताओं को जोड़ने व मतदान के लिए लोगों को लाने में सहयोग मिलेगा व महिला समाज को जोड़ने में सफलता मिलेगी। राकेश जायसवाल ने नारी शक्ति को लोकतंत्र का स्तम्भ बताया। अध्यक्षता करते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है और महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन मिल रहा है। संचालन जिला महामंत्री विंध्यवासिनी मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुगंधा सिंह, जिला महामंत्री रूपम सिंह, मंडल अध्यक्ष फुलवंती चौहान, सितारा देवी, मनोरमा तिवारी सहित आद्या पाण्डेय, त्रिलोक नाथ मिश्रा, मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…