News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: देह व्यापार के खिलाफ महिलाओ ने खोला मोर्चा, गेस्ट हाउस पर बोला धावा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2023  |  7:31 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: देह व्यापार के खिलाफ महिलाओ ने खोला मोर्चा, गेस्ट हाउस पर बोला धावा

कसया/कुशीनगर । नगर क्षेत्र कसया सहित बौद्ध स्थली पर संचालित कुछ होटलो व गेस्ट हॉउसो पर देह व्यापार का धंधा जोर सोर से संचालित हो रहा है l यहाँ तक की इस धंधे को कुछ मुख्य व्यवसाय के रूप में हजारों रूपये महीने का किराये का मकान लेकर उसमें हर उम्र की लड़कियों का व्यवस्था क़र देह ब्यापार में लाखो रूपये महीना कमा रहें है l

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

पुलिस -प्रशासन इन व्यवसाइयों से नजर अंदाज है l खुलेआम डंके की चोट पर देह  व्यापार के व्यवसायी इस धंधे को चला रहें है l लेकिन इन होटलों व रेस्टोरेंटो के अगल बगल बसें गांव या मकान बनाकर रह रहें निवासियों के शर्म और मुसीबत का शबब बन गया है l नगर से लेकर गांव क्षेत्र के बसी आबादी तक देह व्यापार धंधे के व्यवसायी पैर पसार चुके है l आम लोग इनकी शिकायत नहीं क़र पाते या पचड़े में नहीं पड़ना चाहते, पर अपने परिवार को लेकर जरूर चिंतित रहते हैं l ठीक इसी तरह का एक मामला शनिवार को देखने को मिला l बौद्ध परिक्षेत्र रामाभार पुल के समीप एक किराये के मकान में वितरा रेस्टोरेंट के नाम पर कॉफी समय से देह व्यापार का धंधा करते आ रहें हैं, जो देवरिया मुख्य मार्ग से कुशीनगर मोड़ पर स्थित हैं, और यहाँ से सटे अनिरुद्धवा सहित कई गांव हैं, जहाँ से लोगो का परिवार बस्ता है l एसे जगह पर यहाँ के महिलाएं और लोग कॉफी दिनों से रेस्टोरेंट में आने -जाने वाले युवक युवतियों की गतिविधियों पर नजर जमाये हुए थे l शनिवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं लाम बंद होकर उक्त रेस्टोरेंट पर मोर्चा खोल धावा बोल दी, और रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद युक्त युवतियों को खूब लताड़ लगायी और उनका मोबाईल आदि छीन ली, इसके साथ ही इस व्यवसाय से जुड़े मालिकों को खरी खोटी सुनाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन की l

महिलाओ के विरोध प्रदर्शन के समय तक सम्बंधित थाने की पुलिस नहीं पहुंची थी l गांव वालों व प्रदर्शन कर रहीं महिलाओ का कहना था कि इस किराये के मकान में रेस्टोरेंट के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है, प्रतिदिन कई दर्जन युवक युवतियाँ आते -जाते रहते है l

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking