कसया/कुशीनगर। कसया तहसील सभागार में महिला आयोग सदस्या संगीता तिवारी द्वारा महिला जागरूकता शिविर तथा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया। इस क्रम में महिला जनसुनवाई में कुल 175 मामले उनके संज्ञान में आए जिन मामलों में से 80 का निस्तारण कर दिया गया। कुछ मामले देवरिया जिले से भी थे उन मामलों को भी संज्ञान में लिया गया।
उक्त मामलों में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, शादी, पीएम आवास जैसे मामले प्रमुखता से थे। मा0 महिला आयोग की सदस्या द्वारा मामलों का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि उनके विभाग से संबंधित मामले यथाशीघ्र, ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किए जाएं। महिला से संबंधित शिकायतों में शालीनता बरती जाए। उनकी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुशीनगर वरुण पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ममता तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…
कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…