कसया। कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव मे शुक्रवार को मामूली बात पर युवक ने बुजुर्ग की डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पीएम के लिए भेज दिया।आरोपित को पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक और इसके दादा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अभिनव त्यागी, सीओ कुंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार,कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव निवासी 60 वर्षीय विक्रम प्रसाद शाम अपने दरवाजे के पास खड़े थे।इसी बीच आए चचेरे पौत्र दुर्गेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।आक्रोशित दुर्गेश ने पास में रखे डंडे से विक्रम के सिर पर वार कर दिया। वह अचेत हो गए। आनन-फानन में लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। आरोपी दुर्गेश के दादा को हिरासत में ले लिया। फरार दुर्गेश को भी पुलिस ने कुछ देर बाद गांव के बाहर से दबोच लिया।गांव में पहुँचे इंस्पेक्टर कसया गिरिजेश उपाध्याय ने लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय दुर्गेश नशे में था और वह किसी शहर में काम करता है। एक दिन पहले ही घर आया था। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमे दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव का माहौल शांत है।
एएसपी अभिनव त्यागी ने बाइट जारी कर बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…