News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर की हत्या

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 10, 2024  |  7:54 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर की हत्या

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत नगर पंचायत कप्तानगंज वार्ड नंबर 13, सुभाष नगर उत्तरी रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की रात्रि एक युवक को घर पर ही गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार की रात में लगभग 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया। जिसमें इसराफिल उर्फ जुगनू उम्र 22 वर्ष पुत्र जमीर को अज्ञात बदमाश गोली मारकर कर फरार हो गए।
सुचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नंबर 13 सुभाष नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के उत्तरी छोर पर जमीर अंसारी का परिवार टिन शेड के घर में रहता है। जिसमें अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर इजराफिल उर्फ जुगनू की गोली मारकर दी। परिजनों के मुताबिक रविवार को रात लगभग 12 बजे कस्बे के ही सन्नी शर्मा नाम का एक युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ आया और घर का टाट फुस की दीवार तोड़ते हुए घर में घुसा और नींद में सो रहे इजराफिल को जगा कर उसका मोबाइल जबरदस्ती छीन लिया तथा उसके मोबाइल में कुछ छानबीन करने लगा और इसी दौरान मृतक के मां और बहन से कुछ कहा सुनी भी हो गई।

सनी शर्मा ने अपने साथ रखे हथियार से फायरिंग कर दिया। परिजनों ने आवाज की शोर सुनकर जब तक पहुंचे तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो गये थे। एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक ने कप्तानगंज थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित करने व मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष राज कुमार बरवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गयी है जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking