कसया। कसया थाना क्षेत्र के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित खरदर पुल के पास बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कसया थाना क्षेत्र में कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर खरदर पुल के पास रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।उसके सिर में दो गोलियां मारी गई थी,मृतक केला किसान था।रविवार की रात वार्ड नंबर तीन निवासी फल व्यवसायी सतीश यादव (30) पुत्र राधेश्याम यादव किसी काम से तुर्कपट्टी गया हुआ था।रात करीब साढ़े दस बजे खरदर पुल के पास बदमाशों ने सतीश के सिर मे गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस को उनकी बाइक सड़क के एक तरफ और शव दूसरी तरफ पड़ा मिला।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात करीब 10:30 बजे सतीश यादव (30) पुत्र राधेश्याम यादव निवासी वार्ड नंबर 3 संत गाडगे नगर (सपहा नौकाटोला) तुर्कपट्टी से वापस घर आ रहे थे। चलने से पूर्व उन्होंने गांव के अपने दोस्त को फोन कर आने की सूचना दी। इसके चंद मिनट बाद ही उन्होंने फिर फोन किया और बदमाशों द्वारा पीछा किए जाने की सूचना दी। जब तक गांव के उनके दोस्त व परिजन मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही बदमाशों ने खरदर पुल के पास पीछा कर के सतीश के सिर में गोली मार दिया था।इससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने तत्काल पर पहुंच कर जायजा लेते हुए बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है।इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिँह, थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय,हल्का एसआई शेषनाथ यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…