News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: युवाओं के बीच एच0आई0बी0/ एड्स की सही जानकारी पहुंचाने के लिए यूथ फेस्टिबल का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2023  |  7:38 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: युवाओं के बीच एच0आई0बी0/ एड्स की सही जानकारी पहुंचाने के लिए यूथ फेस्टिबल का आयोजन

कुशीनगर।मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया ने अवगत कराया है कि युवाओं के बीच एच0आई0बी0/ एड्स की सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूरे भारत वर्ष में यूथ फेस्टिबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कुल चार प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसका शीर्षक , लक्षित आयु वर्ग, आयोजन स्थल, तिथि आदि विषय पर माइक्रो प्लान का विवरण तैयार किया गया है।उन्होंने उक्त कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्ध में बताया कि गाइडलाइंस के अनुसार प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले को प्रमाण पत्र सहित पुरस्कार भी दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पंजीकरण के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि समिति द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया जाएगा। समिति द्वारा उपलब्ध गूगल शीट प्रारूप पर सभी प्रतिभागी विद्यालय/ महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संबंधित कंपटीशन में प्रतिभा करने वाले प्रतिभागियों का आयोजन से पहले पंजीकरण कराना आवश्यक है, तथा उक्त प्रदर्शित संपर्क नंबर से वार्ता कर छात्रों का विवरण देकर पंजीकरण करा लें।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से अपेक्षा की है कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा आयोजित youth fest के अंतर्गत जिला एड्स नियंत्रण समिति कुशीनगर के द्वारा प्रस्तुत माइक्रो प्लान के अनुसार चारों प्रतियोगिताओं में छात्रों को प्रतिभाग करने हेतु कम से कम 10-10 विद्यालयों/ महाविद्यालय को अपने स्तर से निर्देशित करें, एवं एचआईवी एड्स जागरूकता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking