News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गोली लगने से जख्मी युवक की मौत,स्वजनों मे मची चीख-पुकार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 25, 2024  |  9:41 AM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गोली लगने से जख्मी युवक की मौत,स्वजनों मे मची चीख-पुकार
  • गोरखपुर के निजी अस्पताल मे चल रहा था युवक का इलाज
  • हमलावर अभियुक्त को पुलिस कुछ ही घंटों में कर ली थीं गिरफ्तार

कसया। गोली लगने से घायल युवक की शनिवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी।कसया थाना क्षेत्र के नादह हेड चौराहे पर एक दिन पूर्व दिन दहाड़े एक किशोर ने एक युवक को गोली मार दी थी। घायल युवक का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल मे चल रहा था, युवक की पीठ मे गोली फसे होने के कारण हालत नाजुक बनी हुई थी, युवक जीवन और मौत से जूझ रहा था और शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गयी।इसकी खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी व घर वालो मे चीख पुकार मच गया।पुलिस ने हमलावर अभियुक्त को घटना के दिन ही कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर ली थीं।इस मामले मे पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही मे जुटी हुई है व आरोपी को पुलिस रिमांड मे लेकर पूछताछ कर रही है।वही गांव से लगायत चौराहे पर कसया पुलिस और एक प्लाटून पीएसी तैनात किया गया है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

कसया थाना क्षेत्र के नादह गांव प्रीतम टोला निवासी हरिहर सिंह का 17 वर्षीय बेटा अंकुश पटेल शुक्रवार की शाम साइकिल से नादह हेड चौराहा पर कुछ खरीदने गया था।खरीदारी के दौरान बाइक सवार रामकोला थाना क्षेत्र के पथरदेवा गांव निवासी अभिजीत गोविंद राव उर्फ रवि ने पीछे से तीन गोली मार दिया। गोली अंकुश के पीठ, गर्दन और अंगूठे में लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक बाइक छोड़कर असलहा लहराते हुए खेतों के रास्ते भाग गया था। पुलिस ने आरोपी रवि को घटना के देर रात को गिरफ्तार कर लिया था और हरिहर सिंह की तहरीर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। गंभीर रूप से घायल अंकुश को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डॉक्टरों ने देर रात को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घर वाले वहां से उसे लेकर गोरखपुर तारा मंडल के एक निजी अस्पताल में चले गए। इलाज के दौरान युवक की शनिवार की देर रात मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और घर वालों मेंं चीख-पुकार मच गई,दरवाजे गांव वालों की भीड़ जुट गई।

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दर्ज केस में धाराएं बढ़ा ली जाएंगी व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking