News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर की डा.पूजा मौर्या यूथ आईकान अवार्ड 2023 से सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2023  |  8:24 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर की डा.पूजा मौर्या यूथ आईकान अवार्ड 2023 से सम्मानित WhatsApp
Responsive image

जटहा बाजार/कुशीनगर (अजीत यादव) । देश की अग्रणी होमियोपैथिक कम्पनी बरनेट होमियोपैथी द्वारा आयोजित कार्यक्रम होमियोपैथी रिवाल्यूसन 2023 में पडरौना की मशहूर होमियोपैथिक चिकित्सक डा. पूजा मौर्या को होमियोपैथिक आईकान अवार्ड २०२३ से सम्मानित हुई। इसके पूर्व में भी डा. पूजा मौर्या को पटना में आयुष रत्न अवार्ड 2022 व काठमांडू (नेपाल)में डा.बी भट्टाचार्य मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। डा. मौर्य पडरौना के साहू सिनेमा कैम्पस में मौर्य होमियो क्लीनिक में विगत 3 वर्षों में होमियोपैथी विधा से हजारों महिलाओं को उनके आसाध्य रोगों से मुक्ति दिला कर स्वास्थ्य लाभ दे रही हैं। विशेष रूप से सैकड़ों ऐसी लड़कियां, महिलाएं जो बच्चेदानी में गांठ , ओवरी में सिस्ट आदि से ग्रसित थी वो बिना ऑपरेशन होमियोपैथिक दवा से ठीक हुई हैं। हाल मे ही एक महिला का बाईकर्नियेट यूटरस पुरी तरह नार्मल हुआ जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ था,इस तरह के महिलाओं और लड़कियों के रोगों मे होमियोपैथी का इनके द्वारा एक बेहतरीन प्रभाव दिखाया जा रहा है। डॉ. मौर्य द्वारा समय -समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाता है। 

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे,पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव, मदनलाल , विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा , स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, एडीजीपी नवनीत सीकेरा, कवि हरिओम पवार,कवि कुमार विश्वास, पूर्व अध्यक्ष सीसीएच डा. रामजी सिंह पदमश्री कैलाश खेर , विधायक पंकज कुमार सिंह व बरनेट होमियोपैथी के एम डी डा. नीतिश दुबे साहित तमाम नामचीन हस्तियाँ मौजूद रही। कई प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी रिसर्च पर व्याख्यान भी दिए। कार्यक्रम के समापन में प्रसिद्ध गायक अरुणिता कंजीलाल और पवनदीप राजन की जोड़ी ने सबका मनोरंजन किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking