News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर की टीम ने गोपालगंज को हराकर 20 अंक से हासिल की जीत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2023  |  4:49 PM

691 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर की टीम ने गोपालगंज को हराकर 20 अंक से हासिल की जीत
  • स्व.अवध किशोर सिंह स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

साखोपार/कुशीनगर । स्वर्गीय अवध किशोर सिंह के 15 वे पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. अवध किशोर सिंह स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज सोमवार को साखोपार में हुआ। जिसमें विभिन्न जिलों व प्रदेशों से आई बालिका व बालक वर्ग कबड्डी की टीमों ने भाग लेकर अपना रोमांचक प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में बालक वर्ग की हाटा व त्रिलोकपुर के बीच पहला मुकाबला हुआ जिसमें हाटा ने 75 अंक व त्रिलोकपुर ने 42 अंक प्राप्त किया इस तरह से हाटा ने 33 अंक से जीत हासिल की।दूसरा मुकाबला बिहार राज्य के सीवान व यूपी राज्य के ढाढ़ा के बीच हुआ जिसमें सीवान को 41 अंक व ढाढ़ा को 35 अंक मिले इस तरह से ढाढ़ा ने 3 अंक से जीत हासिल की।जबकि बालिका वर्ग की कबड्डी कुशीनगर व गोपालगंज के बीच खेली गई,जिसमें कुशीनगर को 40 अंक मिले व गोपालगंज को 20 अंक ही मिल पाए।इस तरह से कुशीनगर की टीम ने 20 अंक से जीत हासिल की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर जनर्लिस्ट विनय राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी की शुरुआत कराई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

अपने उद्बोधन में श्री राय ने कहा कि स्वर्गीय अवध किशोर सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे।सामाजिक व्यक्ति हमेशा याद किया जाता है वह दुनिया में रहे या न रहे।विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मे अपने पूर्वजों को याद करने वाली संताने बधाई के पात्र हैं।कार्यक्रम के आयोजक राजीव प्रताप सिंह मंटू ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापन किया।संचालन अजीमुल्लाह अंसारी ने किया।स्कोरर की भूमिका अभिषेक गोड़ व निर्णायक की भूमिका नर सिंह शर्मा व दुर्बल यादव ने संयुक्त रूप से निभाई।

लाइनमैन मो. सैफ,मोसाहब,डी.एम.,बकरीदन ने निभाई।इस अवसर पर संतोष प्रताप सिंह,अवधेश सिंह,पंकज सिंह,लाल बाबू चौधरी,दिनेश तिवारी भोजपुरिया, धीरज राव,अजय कुमार,अरसद अंसारी,राजन श्रीवास्तव, संजय सिंह,बलवंत सिंह,विनय पाण्डेय,अमन सिंह,शानू सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking