News Addaa WhatsApp Group

लापता के तीसरे दिन मिली नवविवाहिता का शव…जेठानी से मामूली विवाद के बाद ज्योति घर से निकली थी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 23, 2025  |  7:03 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लापता के तीसरे दिन मिली नवविवाहिता का शव…जेठानी से मामूली विवाद के बाद ज्योति घर से निकली थी

रामकोला, कुशीनगर। बुधवार को सुबह 6 बजे के लगभग ग्रामीणों ने कसया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुरमौटा मंझरिया गांव के छेरियहवा टोला के पास खजुरिया नहर में निर्माणाधीन पुल में एक शव अटका देखा। सूचना पर कसया थाने के एसआई उपेंद्र पाल सिंह और रामकोला के एएसआई मारकंडेय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जिसकी पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के खपरैला टोला निवासी ज्योती पत्नी गुड्डू कुशवाहा के रूप में हुई है, जो कि बीते सोमवार को घर से निकली थी। रामकोला पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को ज्योति का अपने जेठानी से पांच सौ रुपए को लेकर कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद ज्योति ने चुपके से गांव के एक बच्ची को अपनी मोबाइल और घर की चाभी देकर निकल गई थी और गांव के समीप खजुरिया नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना पाकर रामकोला पुलिस पहुंची थी और तत्काल स्थानीय तैराकी की मदद से नहर में तलाश शुरू करवा दी थी, दूसरे दिन एसडीआरएफ टीम भी पहुंच कर तलाश करने की अभियान में लग गई थी। लेकिन नहर में बहाव तेज होने के कारण कोई सफलता नहीं मिल पायी। तीसरे दिन बुधवार को ज्योति की लाश कई किलोमीटर दूर नहर में निर्माणाधीन पुल की सरिया में फंसा था जिसको देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाली। पहचान के बाद पंचनामा उपरांत शव कब्जे में लेकर रामकोला पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

इस सम्बन्ध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांचोपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking