News Addaa WhatsApp Group

आइये जानते है कैसा होगा ईसवीं सन का नया वर्ष 2023

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2022  |  5:47 PM

445 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आइये जानते है कैसा होगा ईसवीं सन का नया वर्ष 2023
  • ईसवीं सन का नया वर्ष 2023 है परन्तु भारत वर्ष का हिन्दू नया वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिवद्ध से होती है।

पण्डित जगन्नाथ त्रिपाठी ज्योतिषी न0 व्या0 सा0 गणित, फलित ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अभी हिन्दू वर्ष के अनुसार यह सम्वत 2079 चल रहा है और इस वर्ष का राजा शनि व मंत्री बुध ही है परंतु चैत्र माह से जब सम्वत 2080 शुरू होगा तब इस वर्ष के राजा बुद्ध व मंत्री शुक्र हो जाएंगे अतः केंद्र सत्ता व राज्यों के मध्य अधिकारों को लेकर सामान्जस्यता बनी रहेगी।
विश्व हेतु यह वर्ष सामान्य व व्यापार हेतु वर्ष अनुकूल रहेगा। पश्चिमी यूरोप तथा पश्चिमी अरब का क्षेत्र आतंकी गतिविधियों तथा युद्ध से ग्रसित रहेगा। दक्षिणी और पूर्वी प्रांतों में चक्रवात हो सकता है उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा दिल्ली पंजाब में कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 2022 – 23 में शनि देव मकर राशिफल मार्ग वक्र मथुरा भ्रमण करने की अवधि में मेष, कर्क, धनु राशि वालों को शनी का रजद पाद शुभदायी होकर लाभ करेगा वृश्चिक, कन्या, मकर राशि वालों को लौहपाद शनि दुःख कलह बढ़ाने वाला होगा। मिथुन, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों को शनि स्वर्ण पाद से शनी धन, वैभव की प्राप्ति कराएगा।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

इस वर्ष का वार्षिक राशिफल –

मेष राशि वाले जातक के लिए यह वर्ष धनायमन और संचित धन में वृद्धि कराएगा साथ ही मानसिक तनाव हो सकता है।

वृष राशि वाले जातकों को इस वर्ष कुटुम्ब जनो का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही साथ चल सम्पति में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि वाले जातको को इस वर्ष धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसके लिए कठिनाइयां महसूस हो सकती हैं।

कर्क राशि वाले जातकों का यह वर्ष थोड़ा कष्ट दायक हो सकता है मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

सिंह राशि वाले जातकों का इस वर्ष हर कार्य सफलतापूर्वक सिद्ध होगा।

कन्या राशि वाले जातकों को इस वर्ष बंधन, शोक, रोग तथा चोरो से पीड़ा हो सकती है तथा राज्य सरकार द्वारा कष्ट हो सकता है।

तुला राशि वालों वाले जातकों को इस वर्ष परिवार, मित्र, व कर्मचारीयो से विवाद हो सकता है, धन की हानि होगी मानसिक तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि वाले जातकों का यह वर्ष सामान्य ढंग से व्यतीत होगा धन की कमी का अनुभव होगा भाग्य का मिश्रित परिणाम हासिल होगा।

धनु राशि वाले जातको को इस वर्ष सभी कार्यों में सफलता प्राप्त साथ ही स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि वाले जातकों को इस वर्ष मानसिक तनाव अधिक वृद्धि, धन की हानि समस्याओं और परेशानियों का समाधान करते नजर आएंगे।

कुंभ राशि वाले जातकों को इस वर्ष शारीरिक सन्ताप तथा कुटुंबजनों से विवाद बढ़ सकता है ऋण और उधारी से नुकसान अधिक हो सकता है किसी भी प्रकार के निवेश करते समय बेहद सतर्क रहें।

मीन राशि वाले जातकों को इस वर्ष धनामगन में खुब वृद्धि होगी।

पण्डित जगन्नाथ त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जिन राशियों का दशा ठीक नहीं है वह मृत्युंजय भगवान जी की आराधना करना उनके लिए विशेष लाभप्रद होगा।
शेष भगवत कृपा।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking